पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

PIX: मंत्री की गाड़ी ने शांत की परिवार की खुशियां, तड़पते हुए पहुंचे अस्पताल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सुपर कॉरिडोर पर हुए एक्सिडेंट के बाद मंत्री पुत्र आकाश विजयवर्गीय की गाडी एरोड्रम थाने मे खडी हुई अौर वह मोटर साइकल जिस पर सवार थे घायल।)
इंदौर. सुपर कॉरिडोर पर तेज रफ्तार कार ने बाइक पर जा रहे एक ही परिवार के चार लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार 10 माह की बच्ची और उसकी मां और एक महिला को गंभीर चोट लगी है। वहीं, बाइक चला रहा युवक भी बुरी तरह घायल हो गया।
एरोड्रम टीआई के एल दांगी ने बताया हादसा सुपर कॉरिडोर पर शाम साढ़े छह बजे हुआ। एयरपोर्ट की ओर से कार ( एमपी 09 एस आर 9999) आ रही थी। तभी छोटा बांगड़दा रोड से बाइक पर बसंत पिता केदार चंद (26), उसकी पत्नी मंजू (23), 10 माह की बेटी माही और उसकी चाची मायाबाई (40) अचानक बीच सड़क पर आ गए। रफ्तार में होने से कार ने बाइक सवार चारों लोगों को टक्कर मारी और करीब 15 फीट तक घसीटते ले गया। थाने के एसआई ओएस कुशवाहा ने बताया कार एयरपोर्ट से आ रही थी। कार जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कार कोई संजय पाल चला रहा था।
10 माह की बच्ची सहित दो की हालत गंभीर
हादसे में घायल बसंत ने कहा कि वे गौरी नगर में अपने मामा के घर श्राद्ध पर खाना खाने गए थे। वहीं से लौटते वक्त हादसा हुआ। 10 माह की माही को सिर व पैर में चोट आई है। वहीं उसकी मां मंजूबाई के एक पैर में फ्रैक्चर हुआ है और पैर की दो अंगुली टूट गई। वहीं, मायाबाई को भी पैर में फ्रैक्चर हुआ है। चेहरे व सिर में भी गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....