इंदौर. बांबे हॉस्पिटल के युवा सर्जन। डॉ. चाणक्य विजयवर्गीय। मरीजों के जख्मों पर मरहम लगाकर बाइक से लौट रहे थे। विजयनगर चौराहे पर सिगनल पर रुके। पीछे से तेज रफ्तार सिटी बस ऐसी अनियंत्रित हुई कि यकायक चौराहा चीत्कार उठा। बस रुकी तब तक सिर और हाथ पर लगे गहरे जख्म ने सबकुछ बदल दिया। बाइक टुकड़ा-टुकड़ा... और डॉक्टर की जिंदगी भी। अन्य दो लोग इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा सोमवार रात 8 बजे थाने के ठीक सामने हुआ। डॉ. चाणक्य चौराहे पर स्टॉप लाइन के पीछे सिग्नल पर खड़े थे। तभी निरंजनपुर से विजयनगर चौराहे की ओर आई रूट नंबर 5 की सिटी बस का संतुलन बिगड़ गया। बस ने पहले एक सिटी वैन को टक्कर मारी। वैन कई फीट उछलकर आग खड़े तीन बाइक सवारों पर जा गिरी। हादसे में तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई।
एक साल पहले हुई थी शादी
डॉ. चाणक्य की सालभर पहले ही कोटा की नेहा से शादी हुई थी। पिता रंजन विजयवर्गीय और मां सविता परिवार की एक शादी में बूंदी गए हैं। मंगलवार सुबह एमवायएच में उनका पोस्टमॉर्टम होगा।
सिर में गंभीर चोट लगने से हुई मौत
डॉ. चाणक्य और दो अन्य बाइक सवार सिटी वैन के आगे थे। बस ने वैन को टक्कर मारी और वैन उछलकर बाइक सवारों पर जा गिरी जिससे डॉ. चाणक्य के हाथ और सिर में गंभीर चोट लगी।
ड्राइवर की लापरवाही से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया बस चालक तेज रफ्तार में चौराहे की ओर आया। रेड सिग्नल होने से वाहन रुके हुए थे। उससे बस कंट्रोल ही नहीं हुई। टक्कर लगते ही बस चालक उतरकर भाग गया।
आगे की स्लाइड्स में देखें घटना की photos......