पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • After Tax Increased 13 Percent Lower Diesel Consumption In Indore

टैक्स बढ़ने के बाद इंदौर में डीजल की खपत 13 फीसदी कम, करोड़ों का हुआ नुकसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. पेट्रोल और डीजल पर चार फीसदी वैट बढ़ाने के बाद से प्रदेश में डीजल की खपत गिरना जारी है। तेल कंपनियों के आकंड़ों के अनुसार इस साल जनवरी में जनवरी 2014 की तुलना में डीजल की खपत करीब 10 फीसदी कम हो गई। इससे सरकार को 10 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हो गया। 
 
सीमावर्ती जिलों में तो हैरानी वाले आंकड़े सामने आए हैं। टैक्स बढ़ने से पहले एक माह में (19 नवंबर से 19 दिसंबर 2014 तक) डीजल की जो खपत थी, वह टैक्स बढ़ने के बाद (20 दिसंबर से 20 जनवरी 2015) 50 फीसदी तक गिर गई। 
 
हालत यह है कि पड़ोसी राज्यों के पेट्रोल पंपों पर मप्र से सस्ता पेट्रोल-डीजल बेचने के बोर्ड भी लग गए हैं। इंदौर जिले की ही बात करें तो डीजल की खपत में 13.30 फीसदी की गिरावट आ गई है। इस महीने विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। ऐसे में सरकार पेट्रोल-डीजल से आय बढ़ाने के लिए फॉर्मूला लाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। 
 
प्रति लीटर राशि तय हो राशि
अब शासन को प्रति लीटर तय राशि रखने पर गंभीरता से सोचना चाहिए।
-आर.एस. गोयल, तेल कंपनियों के कर सलाहकार
 
सरकार ने अगर पड़ोसी राज्यों की तुलना में टैक्स बराबर नहीं किया तो यह गिरावट जारी रहेगी।
-हिमेश कंपानी, सीनियर मैनेजर, एस्सार ऑइल लि.