पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. सोमवार को दिनभर देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं का हंगामा होता रहा। अलग-अलग रिजल्ट को लेकर छात्रों ने नालंदा परिसर में प्रदर्शन किया। फिर परीक्षा नियंत्रक को पत्र सौंपा। बी.कॉम पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने एक विषय में ज्यादातर को फेल किए जाने पर विरोध जताया। वहीं बीडीएस तृतीय वर्ष के ओल्ड, न्यू कोर्स के विद्यार्थियों ने खराब रिजल्ट पर हंगामा किया। दोनों मामलों में रिव्यू का निर्णय लिया गया है।
ओल्ड जीडीसी की बी.कॉम पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने यहां पहुंचकर गुस्सा जताया। छात्राओं का आरोप था कि 134 में से 124 को एक ही विषय (अकाउंट, टैक्स) में फेल कर दिया गया। कॉपियां गलत तरीके से जांची गईं। दोबारा मूल्यांकन होना चाहिए। सुगनीदेवी गल्र्स कॉलेज की भी 84 छात्राएं इसी विषय में फेल हुई हैं। छात्राओं का आरोप था कि साफ तौर पर गड़बड़ी हुई है। छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष वर्षा शर्मा ने परीक्षा नियंत्रक से तत्काल कार्रवाई की मांग की। इसके बाद रिव्यू का फैसला लिया गया, ताकि सारी स्थिति स्पष्ट हो सके।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.