पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आलिया और दीपिका बनकर किया रैम्प वॉक, देखिए तस्वीरें...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. डिस्को दिवाने... आज जमीं पर उतरे कितने सितारे हैं, साड़ी के फॉल सा मैच किया रे, एक दो तीन और मेरा जूता है जापानी... जैसे बॉलीवुड सॉन्ग्स पर आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और राज कूपर बनकर आए छोटे मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपना जलवा दिखाया। इसके बाद ट्रेडिशनल ड्रेस में लड़कियों ने मिस वैश्य के लिए कॉम्पीट किया। यह सब हुआ सोमवार को रवीन्द्र नाट्यगृह में। श्री अग्रसेन क्लब के गूंज प्रोग्राम में कई तरह की कॉम्पीटिशंस हुईं।
झलक दिखला जा
मिस वैश्य के लिए ट्रेडिशनल ड्रेस में गर्ल्स ने दूसरे राउंड झलक दिखलाजा के तहत बॉलीवुड सॉन्ग गली में मारे फेरे पर बेहतरीन परफॉर्मेंस दी। इस राउंड में युवतियों ने वेस्टर्न और क्लासिकल डांस भी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपना टैलेंट दिखाया।
तीन राउंड में हुए इस कार्यक्रम में बॉलीवुड एक्टर के गेटअप से लेकर ट्रेडिशन व वेस्टर्न ड्रेसअप में 80 पार्टिसिपेंट्स ने रैम्प वॉक के साथ ही परफॉर्म भी किया। छोटे मॉडल्स तो माधुरी दीक्षित से लेकर राजकपूर और अजय देवगन तथा विद्या बालन के गेटअप में आए।