पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Amit Shah In Ujjain For Worship In Madhya Pradesh

PICS: मोदी के URGENT कॉल के बाद उखड़े दिखे शाह, बात-बात पर झल्लाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(इंदौर एयरपोर्ट पर अमित शाह की अगवानी करने मुख्यमंत्री भी पहुंचे।)
उज्जैन. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को उज्जैन में उखड़े नजर आए। वे बात-बात पर झल्लाते रहे और मीडिया के सवालों के जवाब भी नहीं दिए। शाह करीब एक घंटा शहर में रहे। भाजपा सूत्रों की मानें तो इंदौर से उज्जैन आते वक्त ही रास्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कॉल आ गया था। मोदी ने उन्हें जल्दी दिल्ली लौटने को कहा था। सर्किट हाऊस पर भोजन के दौरान इस तरह की चर्चा भी हुई। शाह ने कहा जल्दी-जल्दी निपटाओ, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में चर्चा होनी है।
निर्धारित समय शाम 4.30 बजे से डेढ़ घंटा पहले 2.55 बजे सर्किट हाऊस पहुंचे शाह आते ही संक्षिप्त स्वागत के बाद कक्ष में चले गए और हाथ-मुंह धोकर भोजन की टेबल पर बैठ गए। खाने के दौरान भी उन्होंने नेताओं से किसी मुद्दे पर बात नहीं की। नेता ही आपस में बतियाते रहे। भोजन कर बाहर आते ही वे गाड़ी की तरफ चल दिए।
यहां नेताओं को स्वागत का मौका इसलिए मिल गया कि कार का ड्राइवर भोजन करके नहीं लौटा था। दो मिनट इंतजार के दौरान कई नेताओं ने स्वागत कर डाला। ड्राइवर को आता न देख शाह खिन्न हो गए। किसी ने कहा ड्राइवर खाना खा रहा है तो शाह का पारा चढ़ गया। गुस्से में कहा तो जल्दी कराओ न, मेरी फ्लाइट है। दूसरी गाड़ी लगाओ।
शाह पहले उज्जैन से इंदौर जाकर दिल्ली की फ्लाइट पकड़ने वाले थे, लेकिन बाद में पूरा कार्यक्रम बदल गया। वे समय से पहले आए और इंदौर की बजाए भोपाल रवाना हो गए।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें......