पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Angry Residents Took To The Police Station On The Night Manager

करुणा सागर: निर्माण टूटने से खफा रहवासी रात को मैनेजर को थाने ले गए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. कनाड़िया रोड स्थित करुणा सागर टाउनशिप में बुधवार को निगम ने अवैध निर्माण तोड़ने की कार्रवाई की। एक ब्लॉक में 84 फ्लैट हैं, जिनकी बालकनी और डक्ट में अतिक्रमण है। दो बेसमेंट पूरी तरह अवैध रूप से बिल्डर ने बना डाले। निगम की कार्रवाई के बाद रहवावासियों ने टाउनशिप के मार्केटिंग मैनेजर प्रदीप जैन को तिलक नगर स्थित घर से उठाकर थाने ले गए।

सुबह 11 बजे निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआर लोधी ने बताया करुणा सागर अपार्टमेंट हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर के अरुण जैन के नाम से स्वीकृत है। पंचायत से नक्शे पास हुए थे। शहर के बड़े निर्माणों की पिछले दिनों आकस्मिक चेकिंग हुई थी, जिसमें यह निर्माण भी अवैध मिला। इसी क्रम में यह कार्रवाई शुरू हुई। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर बुलडोजर चले।
पांच ब्लॉक तैयार, चार मल्टी में चल रहा निर्माण
यहां पांच ब्लॉक में बड़ी संख्या में परिवार रहने लगे हैं। निगम अफसरों ने जब उन्हें अवैध निर्माण की जानकारी दी तो उन्होंने बिल्डरों पर नाराजगी जताई। हालांकि इन परिवारों के फ्लैट पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की गई। अभी भी यहां 3 से 4 मल्टियों में निर्माण चल रहा है।

थाने में हंगामा
निगम की कार्रवाई के बाद रहवासियों ने कनाड़िया थाने का घेराव कर दिया। रहवासियों ने नारेबाजी के बीच कहा कि बिल्डरों ने एक-एक फ्लैट तीन-तीन लोगों को बेच दिए। टीएंडसीपी और निगम से कोई अनुमति नहीं ली। हम लोगों ने जीवनभर की पूंजी खर्च कर फ्लैट खरीदे जो अवैध निकले। बिल्डर ने अल्टो और एक्टिवा का ऑफर भी दिया था।