पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Answer Every Question Girlfriends Dundhegi Police

सहेलियों के हर सवाल का जवाब ढूंढ़ेगी पुलिस, आईजी को दी रिपोर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. मौत से संघर्ष कर रही कोमल गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए उसकी सहेलियों द्व‌ारा दी गई जानकारियों की अब जांच होगी। एएसपी सिमाला प्रसाद ने गुरुवार को एसपी ओपी त्रिपाठी व आईजी विपिन माहेश्वरी को रिपोर्ट सौंप दी। आईजी ने हर सवाल की जांच कर साक्ष्य जुटाने के निर्देश दिए।
कहा-कोमल के साथ अन्याय हुआ है तो दोषी पर कार्रवाई जरूर होगी। इस संबंध में कोई भी सीधे आईजी को जानकारी दे सकता है। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। सहेलियों ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह सारी जानकारियां दी हैं। उन्हें डर है कि मनोज गुप्ता उनका अहित कर सकता है।
इन बिंदुओं पर होगी जांच
> मां-पिता ने सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग कोमल की बताई है लेकिन सहेलियों का कहना है कि वह गुजराती में लिखती थी। इस पर पुलिस सहेलियों और परिजन से हैंडराइटिंग के सैंपल लेकर नोट को जांच के लिए भेज रही है।
> पति-बच्चों का कहना है कोमल डिप्रेशन में थी जबकि सहेलियों का कहना है वह प्राणायाम और योगा करती थी, कभी डिप्रेशन में नहीं देखा। पति की प्रताड़ना से डरती थी। पुलिस जांच कर रही है कि कोमल को डिप्रेशन था या डर।
> कोमल के साथ क्या हुआ यह जानने के लिए पिछले 15 दिनों में उससे संपर्क में आए हर व्यक्ति से पूछताछ की जाएगी। सहेलियों ने बताया उसने खुद के साथ गलत होने का कहा था।
> कोमल की सहेलियों ने बताया था कि वह 27 नवंबर को बर्थ-डे मनाने के लिए बाहर गई थी बाद में मनोज ने उसे पीटा। पुलिस 27 नवंबर को कोमल की हर गतिविधि की जानकारी निकाल रही है।
> कोमल और मनोज की छह महीने की कॉल डिटेल निकाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कितने लोग उनके संपर्क में थे और उनसे क्या बात हुई।