पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Attempt To Rape By Neighbor Indore Madhya Pradesh

लड़की बोली- एक ने सिर पर कढ़ाही मारी और बाकी सबने फाड़ दिए मेरे कपड़े

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. खजराना के रोशन नगर में रहने वाली 14 साल की लड़की ने पड़ोसियों पर घर से उठाकर ले जाने और गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत है कि आरोपियों ने रिपोर्ट नहीं करने के लिए थाने पर धमकाया। पुलिस पर मामूली धाराओं में केस दर्ज करने का आरोप भी लगाया।

पीड़िता के परिजनों ने बताया रोशन नगर में हमारा 40 बाय 40 के प्लॉट पर टीन का घर है। पास में ही रसूल का घर है। वह हमें प्लॉट बेचने के लिए अक्सर धमकाता है। पीड़िता के मुताबिक बुधवार को रसूल, उसके बेटे इमरान, इरफान, अबरार और कालू मेरे घर आए और मां व मुझे पीटा। मुझे उठाकर घर ले गए। वहां रसूल के भाई के बेटा रऊफ और बहू यास्मिन भी थी। यास्मिन ने मेरे सिर पर कढ़ाही मार दी। बाकी ने कपड़े फाड़ दिए और रेप की कोशिश की।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर-

स्लाइड संख्या 3 में पढ़ें- जब अंकल करते थे दुष्कर्म तो पिंकी आंटी पास ही रहती थीं और धमकाती थीं