पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Aurobindo Nursing College Student Killed By Disease

अरबिंदो नर्सिंग कॉलेज में बीमारी से छात्रा की मौत, छात्रों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. अरबिंदो नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा की बुधवार को बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद छात्रों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां उसके इलाज पर ध्यान नहीं दिया गया। वह क्रिसमस पर घर जाना चाहती थी, लेकिन प्रबंधन ने छुट्टी नहीं दी। उसने ट्रेन में रिजर्वेशन भी करवाया था, लेकिन दबाव के कारण टिकट कैंसिल करवाना पड़ा। कॉलेज प्रबंधन ने आरोपों को नकार दिया है।
केरल की रहने वाली बियोना एलिजाबेथ ने इसी साल कॉलेज में एडमिशन लिया था। कुछ दिन पहले वह बीमार हो गई। उसके साथी छात्रों का कहना है कि पहले उसे सामान्य बुखार बताया गया। जब सुधार नहीं हुआ तो जांच हुई। इसमें मलेरिया निकला।
इसके बाद बियोना की तबीयत और बिगड़ गई। डॉक्टर ने फिर जांच की तो टाइफाइड का पता चला। उसके एक दोस्त ने बताया कि सात दिन पहले उसे रिजर्वेशन कैंसिल करवाना पड़ा।