इंदौर. वर्ल्ड हार्ट डे के मौके पर सोमवार की सुबह अवेयरनेस रैली निकाली गई। अपोलो हॉस्पिटल की ओर से आयोजित इस रैली में मेडिकल स्टूडेंट्स और डॉक्टर्स ने लोगों को हार्ट डिसीज के प्रति अवेयर किया। डॉ. सरिता और डॉ. रौशन राव ने बताया कि हॉस्पिटल से शुरू हुई रैली होटल सयाजी होती हुई वापस हॉस्पिटल पहुंची। इसमें 200 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया।
जलाई कैंडल्स- वर्ल्ड हार्ट डे पर लोगों को अवेयर करने के उद्देश्य से कैंडल्स जलाई। गोकुलदास हॉस्पिटल की ओर से चल रहे हेल्थ कैंप के तहत इस कैंपेन में विभिन्न जगहों पर कैंडल्स जलाकर लोगों को अवेयर किया गया कि वे अपने दिल का खास ध्यान रखें। इसमें स्टूडेंट्स के साथ कई समाजसेवी भी शामिल हुए।