पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. बाणगंगा फोरलेन राह की अंतिम बाधा तेल व्यवसायी के तीन मंजिला मकान का हिस्सा तोडऩे का काम गुरुवार सुबह शुरू हुआ। खुद रहवासी ने ही मजदूर लगाकर बाधक हिस्से को तुड़वाया। शाम तक भूतल व प्रथम मंजिल का हिस्सा तोड़ दिया गया। पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान रहवासी साहू का मकान छोड़ दिया गया था, बाद में कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी। इसके बाद साहू ने खुद बाधक हिस्सा तुड़वाया।
उधर, विश्रांति चौराहे से बुधवारिया हाट तक बनने वाली रोड से बाधा हटाने का काम 1 फरवरी से शुरू होगा। इसके लिए सभी को नोटिस दिया जा चुका। नगर निगम ने गुरुवार को मुनादी भी करा दी जो आगे भी जारी रहेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.