पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एक नहीं, दो नहीं, तीन बार मारी टक्कर, बीएसएफ की बस ने बैंक कर्मी को उड़ाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. एरोड्रम थाने के पास बांगड़दा रोड पर बीएसएफ की बस ने बाइक से जा रहे आलीराजपुर के पूर्व विधायक भगवानसिंह चौहान के पुत्र और बैंक अधिकारी रमेशचंद्र चौहान को तीन बार टक्कर मारी। आखिरी टक्कर में वे सामने से आ रही जेसीबी पर जा गिरे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। फिर सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी।

घटना रविवार सुबह की है। 49 वर्षीय चौहान हातोद स्थित इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। श्रीलक्ष्मी नगर में रहने वाले चौहान इसी बैंक में असिस्टेंट अकाउंटेंट थे। प्रत्यक्षदर्शी और मृतक के परिचित यश जैन ने बताया चौहान बांगड़दा रोड से मेन रोड पर आ रहे थे। पीछे 40-50 किमी की स्पीड में आ रही बीएसएफ की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उसकी टेल लाइट टूट गई।

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर...