पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रणजी ट्रॉफी: बंगाल फालोआन खेलने को विवश

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. मध्यप्रदेश के गेंदबाजों ने ग्रुप-ए के अपने आखिरी मुकाबले में बंगाल को पहली पारी में 219 रनों पर समेटकर फालोऑन के लिए विवश कर दिया। योगेश रावत ने 5 विकेट लेकर अपने प्रथम श्रेणी करियर की श्रेष्ठ गेंदबाजी की। वहीं आवेश खान ने 3 और डेब्यू मैच खेल रहे अंकित कुशवाह ने भी 2 विकेट लिए।
मप्र केे 6/514 रन के विशाल स्कोर के आगे बंगाल मात्र 219 रनों पर ढेर हो गया। 295 रनों से पिछड़े बंगाल ने फालोऑन खेलते दूसरी पारी में ठीक शुरुआत की और मैच के तीसरे दिन स्टंप्स तक 1 विकेट पर 111 रन बना लिए। अभिषेक दास (69*) और सुदीप चटर्जी (7*) क्रीज पर मौजूद हैं। अभिमन्यु ईश्वरन 27 रन बनाकर पुनीत दाते के शिकार बने। हालांकि बंगाल के लिए खतरा अभी टला नहीं है। अभी भी वह पहली पारी के आधार पर 184 रन पीछे है।