इंदौर. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव पर तीखा हमला किया है। चौहान ने कहा कि यादव मुख्यमंत्री स्तर के नेता नहीं हैं। कांग्रेस हताश है, इसलिए मुख्यमंत्री और उनके परिवार पर अंगुली उठाते हैं।
चौहान यह बात इंदौर में गुरुवार को पूर्व मंत्री निर्भय सिंह पटेल की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया के सवाल के जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम झूठे आरोप लगाना अौर फिर चर्चा से भागना है। जनता भी कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर समझ गई है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....