पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहोशंगाबाद। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 50 फीसदी सीटों पर महिलाओं को चुनाव लड़ाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहां अटल ज्योति अभियान के शुभारंभ के मौके पर की। उन्होंने कहा कि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है।
श्री चौहान ने साफ तौर पर कहा कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रदेश में पहली बार विधानसभा चुनाव में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट देने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा- हमने भैयाओं को दूर रहने को कह दिया है।
मप्र में विधानसभा की 230 सीटें हैं। साफ है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार प्रदेश में भाजपा की ओर से 115 महिलाओं को विधानसभा चुनाव का टिकट मिलेगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.