उज्जैन. महिदपुर के भाजपा विधायक बहादुरसिंह चौहान के एक कथित आॅडियाे ने पार्टी में खलबली मचा दी है। इस ऑडियो में चौहान यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मैंने विधायक रहते हुए करोड़ों रुपए कि रिश्वत ली। अपने लिए नहीं बल्कि पार्टी के लिए। यह सनसनीखेज ऑडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि बयान कहां और कब दिया गया इसका खुलासा नहीं हुआ है।
पार्टी पदाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। भास्कर ने जब विधायक चौहान से बात की तो उन्होंने कहा- मुझे इसकी जानकारी नहीं है। बात खत्म करते-करते वे फिर बोले- हम ऐसी बातों का टेंशन भी नहीं करते।
अभी मैंने ऑडियो नहीं सुना है। यदि वह विधायक की ही आवाज है, तो जवाब तलब किया जाएगा।
-नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष