पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Borrowing Sought The Brother Sister Pushed From A Moving Vehicle

उधारी मांगी तो भाई-बहन को चलती गाड़ी से धक्का दे दिया, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवास. उधारी के 20 हजार रुपए मांगने पर रिश्तेदार चालक ने भाई-बहन को मिनी ट्रक से धक्का दे दिया। हादसे में भाई की मौत हो गई जबकि बहन गंभीर है। घटना सोमवार रात की है। शुजालपुर निवासी शांताबाई पति रमेश बागरी ने अपने देवर शिव बागरी निवासी ढाबला को २० हजार रुपए उधार दिए थे। जब शांताबाई ने रुपए मांगे तो शिव के पुत्र धर्मेंद्र ने इसे लौटाने की बात कही और धर्मेंद्र ने शांताबाई को भोपाल चौराहे पर बुलाया।
शांताबाई अपने भाई नारायण के साथ यहां पहुंची। धर्मेंद्र आयशर लेकर आया। उसने मंगलवार को रुपए देने की बात कही। शांताबाई ने कहा- रुपए आज ही देना होंगे। इस पर दोनों में बहस हो गई। धर्मेंद्र ने आयशर चालू कर आगे बढ़ा दिया। इसमें शांताबाई व नारायण भी चढ़ गए। कंडक्टर साइट पर बैठे धर्मेंद्र के जीजा ने चलते ट्रक से दोनों को धक्का दे दिया।
सिर पर गहरी चोट लगने से नारायण की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि शांताबाई को घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद धर्मेंद्र आयशर लेकर भाग निकला। मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र व उसके जीजा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।