पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bride, Madhya Pradesh, Madhya Pradesh News, Indore Crime News,

जब दुल्हन के लगे चांटे, तब दुल्हे को आ गए अकल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा/इंदौर (मप्र)। सामूहिक विवाह के दौरान एक दुल्हन ने मंडप में ही दूल्हे का कॉलर पकड़ लिया और पिटाई कर दी। टीलाखेड़ी निवासी प्रियंका की शादी भोपाल के बलवीर विश्वकर्मा से तय हुई थी। समारोह के दौरान प्रियंका के पिता बाबूलाल ने वर पक्ष से सामान उठाने में मदद करने को कहा तो उन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर प्रियंका ने यह कदम उठाया। बाद में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शादी तो हुई लेकिन दुल्हन की मां ने उसकी विदाई रोक दी है।

अक्षय मुहूर्त में बन गए जीवनसाथी
अबूझ मुहूर्त में सोमवार को सैकड़ों जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा और विवाह बंधन में बंध गए। अलग-अलग समाजों में सामूहिक विवाह हुए। मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से विवाह की रस्म हुई तो कहीं गायत्री पद्धति से विवाह हुआ।
अक्षय तृतीया के 'अक्षय ' मुहूर्त में कुर्मी, पाल, कोष्टि, पासी, जायसवाल, महार, लूनिया, लोधी राजपूत क्षत्रिय समाज के अलावा मुख्यमंत्री कन्यादान योजनांतर्गत सामूहिक विवाह हुआ। विवाह के पहले चल समारोह भी निकाला गया। इसमें जहां दूल्हे घोडिय़ों पर तो दुल्हनें बग्घियों पर शामिल हुईं। बैंड-बाजे और ढोल-ताशे पर बराती-नाचते गाते चल रहे थे।
कुर्मी समाज : 385 जोड़ों ने लिए सात फेरे
अखिल भारतीय मध्यप्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज का सामूहिक विवाह होटल ओमनी पैलेस, रतलाम कोठी पर हुआ। इसमें विभिन्न जिलों के 385 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, सीधी, सतना, बैतूल, इटारसी, हरदा, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, खरगोन आदि जिलों से समाजजन आए। वहीं, महू फाटा स्थित ग्राम तलाई नाका में 12 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ।
कोष्टि समाज 10 जोड़े बंधे बंधन में
कोष्टि समाज का 34वां सामूहिक विवाह सुबह 10 बजे न्यू देवास रोड स्थित समाज की धर्मशाला में हुआ। इसमें 10 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कोष्टि समाज पंचायत ट्रस्ट अध्यक्ष महेश भोरहरी ने इस मौके पर चल समारोह निकाला गया।
पाल महासभा : गायत्री पद्धति से लिए फेरे
पाल महासभा द्वारा लालाराम गार्डन में 14 जोड़े गायत्री पद्धति से परिणय सूत्र में बंधे। महासभा के अध्यक्ष अशोक निगोते ने बताया इस मौके पर बैंड-बाजे और डीजे के साथ चल समारोह निकाला गया। इसमें बराती नाचते-गाते चल रहे थे।
पासी समाज : 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
पासी समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह मसीही कन्या विद्यालय, नवरत्न बाग (बारह पत्थर) पर किया गया। समिति के महामंत्री गुलाब चौधरी ने बताया आयोजन गायत्री परिवार द्वारा किया गया।
जायसवाल समाज 31 जोडे बने दंपती
जायसवाल समाज के 31 जोड़ों का सामूहिक विवाह गांधी हॉल में संपन्न हुआ। जेल रोड स्थित समाज की धर्मशाला से चल समारोह निकाला गया। इसके बाद सभी जोड़े मंत्रोच्चार के साथ विवाह बंधन में बंधे।
महार- लूनिया समाज 14 जोडों का विवाह
सोमवंशीय सकल पंच महार समाज के 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह सिंधी कॉलोनी स्थित साधु वासवानी उद्यान में हुआ। वहीं, लूनिया समाज के 21 जोड़ों ने एमओजी लाइन में मंत्रोच्चार के साथ अग्नि के समक्ष सात फेरे लिए और एक-दूसरे से सात वचन निभाने के वादे किए।
भोपाल : अक्षय तृतीया : ट्राले पर बनाया स्टेज, एक साथ बैठीं 40 से ज्यादा दुल्हन
अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा अक्षय तृतीया पर सोमवार को आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में ट्राले पर सीढ़ीनुमा स्टेज बनाए गए थे। यह स्टेज 15 फीट ऊंचा और 35 फीट लंबा था। इस पर दुल्हनें सवार थीं। दूल्हों के लिए भी इसी तरह की व्यवस्था थी। जब इनका कारवां शाहपुरा चौराहे से निकला तो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। सम्मेलन में करीब 100 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे
लड़के के पिता से कहा-बारात न लाएं
.भोपाल। भोपाल के कजलीखेड़ा गांव में बाल विवाह की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और विवाह रुकवा दिया। इसके तुरंत बाद वधु पक्ष के परिजन पड़ोसी के घर पहुंचे और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला शांत कराया।
महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने लड़की के दस्तावेज चेक किए तो उसकी उम्र 16 वर्ष निकली। इस पर उन्होंने लड़के वालों से बात की और उन्हें बारात न लाने की सलाह दी।परियोजना अधिकारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि कजलीखेड़ा ग्राम के एक रहवासी ने टोल फ्री नंबर 1090 पर शिकायत की थी कि गांव में आरती नाम की एक नाबालिग लड़की का विवाह हो रहा है। टीम मौके पर पहुंची और दस्तावेज चेक किए।
लड़की की बुआ ने गुहार लगाई कि लड़की के माता-पिता नहीं हैं विवाह वो और लड़की के मामा करवा रहे हैं। श्रीवास्तव ने बताया कि विवाह रुकवाने के बाद आरती से 18 वर्ष की उम्र में ही विवाह करने को लेकर शपथ पत्र लिखवाया गया। वहीं अधिकारियों ने लड़के राधेश्याम के पिता मांगीलाल को भी टेलीफोन पर बरात न लाने की सूचना दी।
इस पर लड़के के पिता मांगीलाल ने बताया कि उनकी बारात तो भोपाल पहुंचने वाली है। इस पर श्रीवास्तव ने कहा कि यदि इस लड़की से शादी की तो सभी के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज होगा। इस पर लड़के के पिता मान गए।
आयु प्रमाण पत्र नहीं दे सके
रतन कॉलोनी करोंद में आष्टा निवासी दो सगी बहनों का विवाह आयु प्रमाण पत्र नहीं होने के बाद भी कर दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम को लड़कियों के अभिभावक और नगर निगम का आयु संबंधी प्रमाण पत्र नहीं दे सके। बाद में नगर निगम अफसरों ने लड़कियों के माता-पिता से आयु संबंधी शपथ पत्र लिखवाकर विवाह कराने की अनुमति दी।
अक्षय तृतीया अधिकारियों ने उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच कर लड़की की शादी रुकवाई