पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एलआईजी से पलासिया तक रैलिंग हटाकर तो देखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. बीआरटीएस पर ट्रैफिक की दिक्कतों को दूर करने के लिए फ्लाई ओवर बनाने का सुझाव लोगों ने दिया है। करीब दो घंटे तक चली चर्चा के दौरान लोगों ने पार्किंग, पैदल यात्रियों को हो रही असुविधा, रैलिंग हटाने, छोटी सिटी बसें चलाने और सड़कें सुधारने की बात भी रखी। भास्कर ने बुधवार के अंक में जो सुझाव पाठकों और एक्सपर्ट की मदद से बताए थे, उन्हें आम जनता के साथ बुद्धिजीवियों ने भी रखा।
लोगों ने यह भी कहा कि भले ही लाखों रुपए की गाडिय़ां बड़ी तादाद में यहां है, लेकिन ट्रैफिक सेंस की कमी है। प्रशासन की ओर से भी ट्रैफिक, अतिक्रमण, आवारा पशुओं को लेकर सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस जनसंवाद को स्वर्णिम मध्यप्रदेश नाम दिया गया था।
विजयवर्गीय ने कहा बीआरटीएस में गलतियां हुई हैं, हर हाल में इसे सुधारेंगे
सभी के सुझाव लेने के बाद विजयवर्गीय ने कहा अब तक शहर के लिए कहा जाता था कि मैं ध्यान नहीं देता। अब प्रदेश के शहरों के साथ इंदौर पर विशेष ध्यान दूंगा। बीआरटीएस में गलतियां हुई हैं। ब्रिज, एक्सेलरेटर सहित जो करना होगा, करेंगे। तकनीकी रूप से सही सुझाव अमल में लाएंगे। अब मैंने तय किया है कि सप्ताह में एक दिन इंदौर को दूंगा। मालवा मिल से जंजीरावाला सड़क पर विधायक, सांसद और महापौर से बात हो गई है। कलेक्टर से बात कर निराकरण करेंगे। मेट्रो को इंदौर आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर......