पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. बीएसएफ में राष्ट्रीय स्तर की वेपन ट्रेनिंग लेने आए बिहार मिलिट्री पुलिस के हेड कांस्टेबल की बुधवार को मौत हो गई। वे हथियार जमा करने कैंप में टोली के साथ गए, तभी गश खाकर गिर पड़े। बीएसएफ के डॉक्टरों ने जिला हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बीएसएफ डीआईजी रवि गांधी ने बताया हेड कांस्टेबल कृष्णाराम (45) निवासी सावलपुर थाना सोनपुर, छपरा (बिहार) 21 दिसंबर को राष्ट्रीय स्तर के वेपन एंड टेक्टिस (डब्लू-टी कोर्स) के लिए सिलेक्ट होकर आए थे। 11 सप्ताह की ट्रेनिंग में देश भर की पुलिस से जवानों को चुना जाता है। कृष्णाराम बिहार की सीओ बीएमपी-6 (मुजफ्फरपुर) से आए थे। गांधी ने बताया बुधवार को 12.15 बजे हथियार जमा करने आए थे, तभी कृष्णाराम गश खाकर गिर गए। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होना लग रहा है।
फुल फोर्स ऑनर्स सेरेमनी के बाद भेजेंगे शव
डीआईजी ने बताया हेड कांस्टेबल कृष्णराम के शव को गुरुवार सुबह फुल फोर्स ऑनर्स देकर विमान से बिहार रवाना किया जाएगा। इधर उनके साथ ट्रेनिंग ले रहे आरक्षक ने बताया वे काफी सहज स्वभाव के थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.