पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Car Accident Four Person Injured Indore Madhya Pradesh

बिल्ली को बचाने में पलटी खाकर पुलिया से गिरी कार, चार घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. एबी रोड पर जानापाव कुटी मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बिल्ली को बचाने में कार पुलिया से तीन पलटी खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में इंदौर लौट रहे परिवार के चार लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार भंवरकुआं निवासी मनोरमाबाई पति शांति काला (70), बेटा विकास काला (42), उसकी पत्नी निरुपमा काला और वेदांश (12) भांजी की शादी में शामिल होने कुक्षी गए थे। शुक्रवार को लौटते वक्त एबी रोड पर जानापाव कुटी पुलिया पर बिल्ली सड़क पर आ गई। उसे बचाने में गाड़ी पुलिया से 25-30 फीट नीचे जा गिरी। मां मनोरमा और भतीजे वेदांत को गंभीर चोट।