पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। पटेल प्रतिमा चौराहे पर सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास अधिकृत पार्किंग में खड़ी नीमच के डॉक्टर की कार कचरे के साथ जल गई। क्षेत्रीय लोगों ने पानी डालकर कार का पिछला हिस्सा बचा लिया। उन्होंने बताया एटूजेड कंपनी के कर्मचारी यहां कचरा पेटी से कचरा निकालकर जला जाते हैं। उन्हीं की लापरवाही से घटना हुई। डॉक्टर ने कंपनी की शिकायत छोटी ग्वालटोली थाने में की है।
डॉ. सीताराम सिंघल सोमवार को पत्नी अलका के साथ पटेल प्रतिमा के सामने होटल में रुके। बाहर पार्किंग नहीं होने पर होटल वालों ने डॉक्टर की कार स्वीफ्ट (एमपी44-सीए-0163) सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास जनरल पार्किंग में लगवा दी। डॉ. सिंघल ने बताया वे शहर की सड़कों से अनजान हैं, इसलिए यहां के मंदिर जाने के लिए सुबह से ऑटो वाला किराए पर लिया। दोपहर में वे खजराना मंदिर पहुंचे, तभी होटल वालों ने बताया उनकी कार में आग लग गई है। इस पर वे वहां पहुंचे।
टायर फूटकर बॉडी से चिपके
कार का अगला हिस्सा बाएं तरफ से जल गया था और टायर भी फूटकर बॉडी से चिपक गए। पास में कचरे के बड़े ढेर सुलग रहे थे। कार की दशा देख डॉ. सिंघल ने सिर पकड़ लिया और उनके आंसू निकल आए। सुलभ कॉम्प्लेक्स के संचालक मोहित शर्मा व दुकानदार गुरदीप सिंह ने बताया सुबह एटूजेड कंपनी वाले आए और कचरा जला गए। कचरे से फैली आग कार तक पहुंच गई। लोगों ने कार जलती देख बाल्टियों से पानी डाला और उसे धकेला, जिससे पिछला हिस्सा बच सका। यहां से डॉ. सिंघल छोटी ग्वालटोली थाने गए और शिकायत की।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.