पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार टैक्सियों में लगाना होंगे पैनिक बटन, नहीं तो जब्त होंगी अवैध टैक्सी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. शहर में चल रही सभी निजी कार टैक्सियों में उनके संचालकों को जीपीएस और पैनिक बटन लगाना होंगे। इसके बिना उन्हें संचालन की अनुमति नहीं दी जाएगी। जनसुरक्षा के लिहाज से हाल ही में परिवहन विभाग ने ओला कैब संचालकों को इसके निर्देश देते हुए उनका आवेदन खारिज कर दिया है।

परिवहन विभाग ने हाल ही में ओला कैब की 20 गाड़ियों को जब्त किया है। ये गाड़ियां बिना ट्रेवल एजेंसी लाइसेंस, जीपीएस, कंट्रोल रूम के चल रही थीं। इसके बाद कंपनी द्वारा आरटीओ में लाइसेंस का आवेदन किया गया था। आरटीओ एम.पी. सिंह ने बताया कंपनी के आवेदन को खारिज करते हुए सभी टैक्सियों में जीपीएस और पैनिक बटन लगाने के निर्देश दिए हैं, जिस पर कंपनी अधिकारी सहमत हो गए हैं।
दूसरी ओर जब तक सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं होती ओला टैक्सियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी उड़नदस्ते को दिए हैं। उन्होंने बताया सभी निजी टैक्सी संचालकों को यात्रियों को यह सुविधा देना होगी, शासन स्तर पर भी इस पर काम किया जा रहा है।
इस संबंध में अन्य टैक्सी संचालकों को भी आदेश जारी किए जा रहे हैं। पैनिक बटन होने पर यात्री कोई भी परेशानी महसूस होने पर यह बटन दबाएगा तो कंपनी के कंट्रोल रूम में जानकारी जाएगी और तुरंत सहायता भेजी जा सकेगी।