पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नियम लागू: पहले दिन 24 को सिगरेट पीते पकड़ा और किया जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. प्रशासन द्वारा तंबाकू और इससे निर्मित पदार्थों से लोगों को दूर रखने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान रोकने के लिए बुधवार से विशेष अभियान शुरू किया गया। इसके तहत 24 से ज्यादा लोगों को धूम्रपान करते पकड़ा गया और जुर्माना लगाया गया। वहीं 15 से ज्यादा दुकानों पर लगे धूम्रपान के बोर्ड जब्त किए गए।

उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा ‘रक्षक, से नो टू टोबेको’ नामक अभियान शुरू किया गया है। नोडल अधिकारी और एसडीएम संदीप सोनी ने बताया अभियान में हर थाने से चार पुलिसकर्मियों, प्रशासन व निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल किया गया है। पहले दिन सरवटे बस स्टैंड क्षेत्र में चेकिंग की गई।
यहां 16 से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करते पकड़ा गया। वहीं क्षेत्र की 15 से ज्यादा दुकानों पर तंबाकू और सिगरेट के विज्ञापन लगे पाए जाने पर इन्हें उतरवाकर जब्त किया गया। एसडीएम सपना शिवाले ने विजय नगर क्षेत्र में आठ लोगों को सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते पकड़ा।