पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Congress Leader, IG Police, Removed Hutar, Indore News

आईजी ने किया फोन और रोक दी गई कांग्रेसी नेता की 'सफारी की सवारी'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। कांग्रेसी नेता महिम शर्मा की कार पर लगे हूटर से परेशान लोगों ने मंगलवार को आईजी को फोन पर शिकायत कर दी। आईजी के निर्देश पर टीआई ने गाड़ी पकड़ी और थाने लाकर हूटर निकाला। एक हजार रुपए का जुर्माना वसूलकर गाड़ी छोड़ी।

मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र का है। कई बार लोगों ने हूटर न बजाने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं माना। शर्मा साथियों के साथ अन्नपूर्णानगर, सुदामानगर, ६० फीट रोड क्षेत्र में हूटर बजाता निकलता था।