पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

...और जब कांग्रेस विधायक जी के सामने नतमस्तक हो गई पुलिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायसेन। उदयपुरा के अंत्योदय मेले में खुद को आमंत्रित न किए जाने से नाराज स्थानीय कांग्रेस विधायक भगवान सिंह राजपूत ने काले कपड़े पहनकर कार्यक्रम का विरोध किया।

पुलिस ने उन्हें समर्थकों समेत गिरफ्तार कर 4 घंटे तक हिरासत में रखा और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम समाप्त होते ही छोड़ दिया।

विधायक ने इसे प्रोटोकॉल का उल्लंघन बताया। बाद में अतिरिक्त एसपी मुकेश वैश्य ने पुलिस के बर्ताव को लेकर भगवान सिंह से हाथ जोड़कर माफी मांगी।