पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Countrywide Alert For Possible Terror Strikes By SIMI Men

जेल के TOILET से भागे थे ये आतंकी, अब कर रहे हैं धमाके की प्लानिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंडवा जेल से फरार सिमी आतंकी।
खंडवा. मध्यप्रदेश की एक जेल से 2013 में फरार हुए सिमी के पांच सदस्यों को लेकर इंटेलीजेंटस ब्यूरो ने देश भर में अलर्ट जारी किया गया है कि वे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर आतंकवादी हमले करने की योजना बना रहे हैं। dainikbhaskar.com आपको बता रहा है उन आतंकवादियों के बारे में जो मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से भागे थे। जिसके फुटेज सीसीटीवी में दिखे थे। खंडवा में आतंकियों के फरार के बाद जांच शुरू कर दी गई थी। जांच के दौरान आतंकियों के कमरे से मिले आईडी व सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त खंडवा जेल से भागे आतंकी एजाजुद्दीन, असलम अय्यूब, जाकिर बदरुल, अमजद रमजान, मेहबूब और सलीक के रूप में की थी।
ऐसे भागे थे खंडवा जेल से
सिमी के छह कुख्यात आतंकी अमजद पिता रमजान, डॉक्टर अबू फैजल, जाकिर पिता बदरुल, एजाजुद्दीन, असलम और मेहबूब उर्फ गुड्डू को प्रदेश की विभिन्न जेलों से पेशी पर खंडवा जेल लाया गया था। सभी आरोपी एटीएफ जवान सीताराम यादव हत्याकांड में शामिल थे। इस मामले की ट्रायल पूरी हो चुकी थी और इस पर अंतिम फैसला होना था। रात में तीन बजे सभी छह सिमी आतंकी व फिरौती कांड में शामिल सजायाफ्ता कैदी आबिद मिर्जा शौचालय की खिड़की तोड़कर बाहर निकले और उसके बाद चादरों से रस्सी बनाकर सभी ने जेल की दीवार फांद ली।
जेल के बाहर निकलते ही सभी सातों आरोपियों का सामना गश्त कर रहे जेल प्रहरियों-लोकेश हिरवे, कुंदन मंडलोई, नरेन्द्र सोनी और होमगार्ड जवान सुरेश गुप्ता से हुआ। आमना-सामना होने पर हाथापाई के दौरान आरोपियों ने सिपाही लोकेश हिरवे और होमगार्ड जवान सुरेश तिवारी पर चाकुओं से हमला बोल दिया। इनमें से लोकेश पर लगभग सात वार किए गए। इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर सभी आरोपी वायरलेस सेट व रायफल लेकर भाग निकले। इनमें से आबिद को सुबह 7 बजे जेल के पीछे सर्वोदय कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी सभी सिमी आतंकी फरार हैं।
चार महीने तक नाम बदलकर रह रहे थे बिजनौर में
बिजनौर के जाटान मोहल्ला में चार माह से ये सभी आतंकी नाम बदलकर रह रहे थे। पुलिस ने मौके से 9 एमएम की पिस्टल, लैपटॉप, छोटा गैस सिलेंडर, मोबाइल, सिम कार्ड, बम बनाने की सामग्री और तीन आईडी बरामद किए। बिजनौर के एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया था कि कमरे से मिली आईडी के आधार पर हुई जांच में यह स्पष्ट है कि आरोपी खंडवा जेल से फरार सिमी के आतंकी है। वह यूपी में बड़ा बम धमाका करने की तैयारी में थे।
आगे की स्लाइड्स में देखें खंडवा जेल से भागने के बाद की तस्वीरें.....