इंदौर. मुंबई में खेले जा रहे विजय मर्चेट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट स्पर्धा के फाइनल में मध्यप्रदेश ने पंजाब को 262 रनों पर समेटकर दूसरे दिन स्टम्प्स तक 4 विकेट खोकर 190 रन बना लिए। मध्यप्रदेश की ओर से यश दुबे 67 तथा टीपी चौहान 32 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। पंजाब को समेटने में राहुल बाथम (4 विकेट) की अहम भूमिका रही।
संक्षिप्त स्कोर : पंजाब पहली पारी 101.5 ओवर में 262 रन। मध्यप्रदेश पहली पारी 82 ओवर में 4/190 रन (निखिल मिश्रा 41, सिद्धार्थ पाटीदार 22, यश दुबे 67*, टीपी चौहान 32* रन, रेशम शर्मा 2 तथा विपिन व मयंक 1-1 विकेट।