पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गर्मी से बचने को कूलर के सामने खड़े हुए बच्चे, पुजारी ने जमकर पीटा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। गुरुवार रात को परदेशीपुरा स्थित गेंदेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने आए दो बच्चों और उनके परिजनों को पुजारी ने जमकर पीटा। एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई। पीडि़त थाने पहुंचे तो मंत्री समर्थक गुंडा मुन्ना डॉक्टर भी पहुंच गया और पुलिस कार्रवाई में हस्तक्षेप किया।

मंदिर के समीप ही शर्मा परिवार रहता है। पांच वर्षीय गोपाल और 15 साल का प्रयाग कूलर के सामने खड़े हो गए। इस पर श्यामसुंदर विजयवर्गीय ने उन्हें हटाते हुए चांटे मार दिए। विकास और गगन शर्मा उन्हें बचाने आए तो मंदिर के पंडित उन पर पिल पड़े। बच्चों ने घर में इसकी जानकारी दी तो महिलाएं और पुरुष मंदिर पहुंचे। एक अन्य परिजन वीरेंद्र शर्मा ने विकास और गगन को मेडिकल के लिए बड़े अस्पताल पहुंचाया।विकास के सिर में गंभीर चोट आई है।

परिजन रिपोर्ट लिखवाने परदेशीपुरा थाने पहुंचे तो मुन्ना डॉक्टर ने उन्हें समझाया कि आपके यहां कल (शुक्रवार) शादी है, उसकी तैयारी करो, कायमी के बारे में बाद में सोचना। गौरतलब है कि गुंडा पकड़ो अभियान के तहत तत्कालीन सीएसपी राजेश दंडोतिया ने मुन्ना डॉक्टर को उसके घर से गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि श्यामसुंदर विजयवर्गीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का रिश्तेदार है।