इंदौर. इंडिया हैपनिंग कंट्री है जहां का कल्चर और ट्रेडिशन हर किसी को पसंद आता है। खासतौर पर वेलकमिंग प्रोसिज़र। यह कहना है एजुकेशन के लिए मंगलवार रात शहर आए ऑस्ट्रेलियन स्टूडेंट्स का। वे यहां टीचिंग कोर्स पूरा करने आए हैं।
मेलबोर्न ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन से मास्टर ऑफ टीचिंग सेकंडरी कोर्स कर रहे सात स्टूडेंट्स और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डॉ. डेनिएला एक्वारो ने बताया 2012 से डेली कॉलेज से कोलेब्रेशन से यह कोर्स कंडक्ट कराया जा रहा है। ये सभी स्टूडेंट्स 3 अक्टूबर तक डेली कॉलेज में रहेंगे।
ताजमहल और इंडिया गेट है यूनिक
स्टूडेंट्स ने बताया कि इंदौर पहुंचने से पहले सभी ने दिल्ली में इंडिया गेट और आगरा में ताजमहल विजिट किया। यह दोनों ही जगह जितनी यूनिक हैं उतनी ही हिस्टोरीकल भी।