इंदौर. शहर के बाहरी क्षेत्रों और देवास व उज्जैन में पिछले दिनों हॉलीवुड फिल्म 'लायन' की शूटिंग हुई। स्लमडॉग मिलिनेयर फेम एक्टर देव पटेल इस फिल्म में अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म खंडवा से गुम हुए चार साल के बच्चे शेरू मुंशी खान की कहानी पर बन रही है।
शेरू की उम्र अब तकरीबन 30 साल है और अब सरू ब्रेरली उसका नया परिचय है। खंडवा से गुम होकर आस्ट्रेलिया पहुंचने और किसी तरह दोबारा अपने परिवार को खोजने की कहानी पर वे किताब ए लॉन्ग वे होम भी लिख चुके हैं। इस फिल्म में निकोल किडमैन भी एकट कर रही हैं। हालांकि फिल्ममेकर्स का कहना है कि इंडिया में उनकी कोई भी सीन शूट नहीं होगा।
खंडवा के शेरू पर लगी थी हॉलीवुड में होड़
शेरू मुंशी खान की इस कहानी पर फिल्म बनाने को लेकर हॉलीवुड के दो बड़े प्रोडक्शन हाउसेस के बीच होड़ लगी थी। स्लमडॉग मिलियनेर के मेकर्स के साथ फिल्म थ्री हंड्रेड का प्रोडक्शन हाउस भी शेरू की कहानी पर फिल्म बनाना चाह रहा था। इस फिल्म में देव शेरू का ग्रोनअप पार्ट यानी सरू का किरदार निभा रहे हैं और निकोल किडमैन उनकी ऑस्ट्रेलियन मदर स्यू बनी हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखें photos....