पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. स्वास्थ्य विभाग के सभी सरकारी अस्पतालों में शुक्रवार को डॉक्टर सहित स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। सिवनी जिले के ग्राम लखनादौन में डॉक्टर व स्टाफ नर्स के खिलाफ बिना जांच के सीधे एफआईआर दर्ज होने के खिलाफ ये हड़ताल की जा रही है। इधर, राज्य शासन ने डॉक्टरों पर एस्मा (अत्यआवश्यक सेवा अधिकार कानून) लागू कर दिया है।
मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ के प्रांतीय सचिव डॉ. माधव हसानी ने बताया सरकार कोई सकारात्मक रुख नहीं अपना रही है। सीएमएचओ डॉ. अशोक डागरिया ने बताया हमने नर्सिंग कॉलेजों को पत्र लिखकर छात्रों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा है।
आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई है। कर्मचारी भी अवकाश पर हैं, काम तो प्रभावित होगा। उधर, दिनभर भोपाल में चर्चा का दौर चलता रहा। डॉक्टरों की मांग है कि इलाज में लापरवाही पर हुई मौत के मामले में जांच करना चाहिए थी और उसके बाद कार्रवाई, लेकिन सिवनी में उलटी कार्रवाई की गई। इस मामले में कलेक्टर व एसपी के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। मुख्य सचिव ने गुरुवार दोपहर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल को मिलने भी बुलवाया। डॉक्टरों ने एफआईआर वापस लेने व प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग रखी। सीएस ने कहा- अधिकारियों को नोटिस दे रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी, लेकिन डॉक्टर नहीं माने।
कलेक्टर के मुताबिक शासन ने एस्मा लगाया है। सुबह ही सभी सरकारी अस्पतालों की चेकिंग होगी। डॉक्टरों व स्टाफ की हाजिरी भी चेक की जाएगी। गायब मिलने पर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.