पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Drink Tea Made In A Friend's Sister Married

सहेली की बहन ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर करा दी शादी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. एमआईजी क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती 26 नवंबर से घर से गायब थी। पिता और भाई ने खूब ढूंढा, थाने में भी इसकी सूचना दर्ज कराई लेकिन कहीं पता नहीं चला। तीन दिन पहले पिता के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया, फोन बेटी का था। बेटी ने रोते-रोते पिता को बताया-मैं रतलाम जिले के बाजना गांव में हूं और मेरी शादी जबरदस्ती करा दी गई है। मुझे कैद करके रखा गया है, जल्दी से आकर छुड़ा लो नहीं तो मैं मर जाऊंगी। बेटी का पता चलने के बाद एक बार फिर पिता ने पुलिस के चक्कर काटे। पुलिस ने कहा एसडीएम से सर्च वारंट लाओ। पिता एसडीएम के पास पहुंचे। एसडीएम सपना शिवाले ने गुरुवार को तत्काल सर्च वारंट जारी कर दिया। इसके बाद हीरा नगर पुलिस शुक्रवार को युवती को छुड़ाकर इंदौर ले आई।

युवती ने रोते हुए एसडीएम शिवाले को अपनी आपबीती सुनाई। युवती ने कहा-मैं 26 नवंबर
को अपनी सहेली वैशाली के पास गई थी। वहां उसकी बड़ी बहन वर्षा ने एक युवक से शादी करने की बात कही, मैंने मना कर दिया। मुझे चाय पिलाई तो चक्कर आ गए और मैं बेहोश हो गई।
होश आया तो पता चला शादी हो गई
युवती ने बताया कि जब होश आया तो खुद को गांव के एक तीन मंजिला घर में पाया। पता चला कि अशोक भंडारी से मेरी शादी कर दी गई है जो मुझसे करीब 15 साल बड़ा है। मुझे घर में कैद करके रखा गया। एक दिन मौका मिलते ही मैंने पापा को फोन कर दिया और अशोक के वोटर आईडी से पता देखकर उन्हें बता दिया। पुलिस और पापा ने मुझे छुड़ा लिया।
पिता के सुपुर्द कर दिया है

पिता शिकायत लेकर आए थे, सर्च वारंट जारी कर दिया था। बेटी को पुलिस ले आई है और उसे पिता के सुपुर्द कर दिया है। जबरदस्ती शादी और लड़की को कैद करने के मामले में परिजन द्वारा शिकायत दर्ज कराने पर आगे पुलिस कार्रवाई करेगी। - सपना शिवाले, एसडीएम