पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबाजना (रतलाम). बांसवाड़ा मार्ग स्थित कुंदनपुर के समीप तेलनी नदी की रपटे पर तेज बहाव में बुधवार को एंबुलेंस बह गई। इसमें चालक के साथ चार लोग सवार थे।
ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस को निकाला गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस सुबह 10 बजे गढ़ीकटाराकलां प्रसूताओं को लेने गई थी। रपटे के ऊपर से पानी बह रहा था।
लोगों को रपटा पार करते देख चालक ने जोखिम उठाया। उसने एंबुलेंस पानी में उतार दी। बीच में जाकर एम्बुलेंस बह निकली। बीएमओ जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि एंबुलेंस व चालक सहित अन्य लोगों को सही सलामत निकाल लिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.