पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fake Marksheet Scam Case Crime Indore Madhya Pradesh

फर्जी मार्कशीट घोटाले में खजराना के स्कूल संचालक सहित आठ गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. फर्जी मार्कशीट घोटाले में शुक्रवार को क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर के शिक्षक, खजराना के स्कूल संचालक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें से एक आरोपी का नाम 1996 में भंवरकुआं क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में भी आया था।

एएसपी क्राइम देवेंद्र पाटीदार ने बताया पुलिस ने आलोक नगर स्थित फ्लैट से आरोपी आफताब और दुबई से आए उसके चचेरे भाई अतहर को गिरफ्तार किया था। उन्हें शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 31 जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। उनसे हुई पूछताछ के आधार पर शुक्रवार को खजराना के राजिक, शमी, साहब, प्रवीण, प्रफुल्ल, राजेश, अभिषेक और ग्वालियर स्थित साईं बाबा ट्रेनिंग सेंटर के शिक्षक ब्रजवल्लभ माहेश्वरी को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में खुलासा हुआ ब्रजवल्लभ के पास ग्वालियर की जीवाजी यूनिवर्सिटी से संचालित होने वाले बीएससी, बीकॉम, एमबीए सहित सभी कोर्स की फर्जी मार्कशीट व डिग्रियां बनवाने का काम था। गिरोह माहेश्वरी को इंदौर से इनपुट भेजता था और वहां से मार्कशीट बनकर आ जाती थी।

ऐसे बन गए तीन गिरोह
क्राइम ब्रांच की इंस्पेक्टर सोमा मलिक की टीम ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो खुलासा हुआ आफताब और प्रफुल्ल सोनी के अलग-अलग गिरोह हैं। प्रफुल्ल का ऑफिस अपोलो स्क्वेयर में है। उसके पार्टनर प्रवीण, अभिषेक और राजेश तिवारी हैंं। ये लोग 10वीं, 12वीं की मार्कशीट के लिए क्लाइंट लाने का काम करते थे। कुछ काम आफताब को भी देते थे। जीवाजी यूनिवर्सिटी का काम ग्वालियर भेजा जाता था।

बीच की कड़ी की तलाश

पूछताछ में पता चला भिंड का अखिलेश चौहान गिरोह का महत्वपूर्ण सदस्य है। शमी ने उसकी पहचान आफताब से करवाई थी। अखिलेश ने ही आरोपियों को फर्जी मार्कशीट का फॉर्मेट लाकर दिया था। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि आफताब का कहना है अखिलेश भोपाल में एक मामले में जेल में बंद है। पुलिस उसकी तस्दीक में लगी है।

ये हैं आरोपी और उनकी प्रोफाइल

> राजिक पिता नजर हुसैन निवासी हिना कॉलोनी, 12वीं तक पढ़ा है और कम्प्यूटर नेटवर्किंग का काम जानता है, क्राइम ब्रांच ने उससे लैपटॉप जब्त किया है।
> शमी उर्फ जीवाजीराव उर्फ पांशुल सूर्यवंशी पिता अनिल राव निवासी राजीव नगर, खजराना। इसने मुस्लिम लड़की से शादी की और नाम शमी रख लिया।
> साहब पिता इश्तयाक खान निवासी अशरफ नगर, खजराना। इसका शेरशाह सूरी नगर में सनशाइन नाम
से स्कूल है।


: प्रवीण पिता किशोर शर्मा निवासी व्यंकटेश विहार कॉलोनी। 1996 में भंवरकुआं में हुए तिहरे हत्याकांड में नाम जुड़ा, मामले की जानकारी निकाल रही है क्राइम ब्रांच।


> प्रफुल्ल पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी अनूप नगर, मूल रूप से मेघनगर का रहवासी।
> राजेश पिता चंद्रशेखर तिवारी
निवासी सुखलिया।
> अभिषेक पिता नरेंद्र जायसवाल निवासी मेघनगर, झाबुआ।
> ब्रजवल्लभ पिता ताराचंद माहेश्वरी निवासी ग्वालियर, साईं बाबा ट्रेनिंग सेंटर में शिक्षक और गिरोह का सरगना है।