पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फडऩीस कॉलोनी, स्कीम 78, और 114 सबसे महंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. साल 2014-15 की गाइडलाइन में प्रॉपर्टी के नए प्रस्तावित भाव के अनुसार शहर में सबसे महंगे आवासीय भूखंड अब एबी रोड से लगी फडऩीस कॉलोनी, स्कीम 78 अरण्य, स्कीम 114 पार्ट 1 व 2 और न्यू पलासिया एबी रोड पर होंगे। यहां जमीनों का भाव अभी तक 1 लाख रु. प्रति वर्गमीटर था, जिसे बढ़ाकर 1 लाख 15 हजार रु. किया जा रहा है। यह 15 फीसदी की बढ़ोतरी है।

नंदानगर में सभी गलियों के दामों में बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। वार्ड 27 व 37 के कई क्षेत्रों में बढ़ोतरी की गई है। वहीं लसूडिय़ा मोरी क्षेत्र में तीन अलग स्लैब बनाकर 400' तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित की गई है। पॉश क्षेत्रों में बहुमंजिला भवनों में कई जगह पर १०' और उससे अधिक की बढ़ोतरी हुई है। गाइडलाइन का प्रकाशन संभवत: गुरुवार शाम तक किया जाएगा।

आगे की स्लाइड में देखें बहुमंजिला भवनों के भाव....