पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा ली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. विनोबानगर में बुधवार सुबह एक ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात उसका पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद सालों और ससुर ने उसकी पिटाई कर दी थी। वह कर्ज से भी परेशान था। पलासिया पुलिस को भाई राजकुमार ने बताया मंगलवार रात शिवराज कैथवास पत्नी कविता और बच्चे उज्जवल व उन्नति के साथ भागीरथपुरा में शादी समारोह में गया था।

लौटने के बाद रात एक बजे उसका पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर कविता ने भाई राहुल, रोहित और पिता सुरेश को बुला लिया। तीनों ने शिवकुमार की पिटाई कर दी। कविता पिता के साथ मायके चली गई। ससुर-सालों से पिटाई के बाद वह डिप्रेशन में आ गया था। मां राधाबाई बुधवार सुबह काम करने चली गई थी। तब शिवकुमार आसपास के लोगों से बात कर रहा था। 10.30 बजे वह घर में चला गया। मां 11 बजे घर पहुंची तो वह फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों उसे अस्पताल ले गए।

10 प्रतिशत ब्याज पर लिया था कर्ज- राजकुमार ने बताया शिवकुमार ने चार साल पहले रिक्शा खरीदने के लिए 10 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया था। धीरे-धीरे कर्ज बढ़कर ढाई लाख रुपए हो गया था। कर्ज देने वाले भी रुपए मांग रहे थे। घर की जिम्मेदारी पूरी नहीं कर पाने से उसका पत्नी से भी विवाद होता रहता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।