इंदौर. भास्कर के सहयोग से जिला प्रशासन द्वारा रविवार को विजयनगर से पं. दीनदयाल उपाध्याय चौराहे के बीच पहले राहगीरी डे में हजारों लोगों ने फिटनेस पिकनिक मनाई।
परिवार के साथ लोग 3 घंटे तक साइकलिंग, वॉकिंग के साथ नाचते, योगा करते नजर आए। कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने कहा उम्मीद थी कि दस हजार के करीब लोग आएंगे, लेकिन करीब 35 हजार लोगों ने भागीदारी की है। उन्होंने कहा विजयनगर चौराहे पर हर रविवार राहगीरी डे होता रहेगा। अन्य हिस्सों में भी इसे शुरू करेंगे।
ठंड भी हुई सेहतमंद
मावठे की बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। सर्द हवा ने ठंडक बढ़ा दी है। इंदौर में शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में 5.8 डिग्री व अधिकतम तापमान में 4 डिग्री की कमी दर्ज की गई।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें.....