इंदौर. विजय नगर से बापट चौराहे के बीच रविवार सुबह शुरू हो रहे राहगीरी डे को फिटनेस फेस्टिवल की तरह मनाया जाएगा। कलेक्टर ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा इसमें प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम, आईडीए, एआईसीटीएसएल आयोजक और दैनिक भास्कर नेशनल मीडिया पार्टनर है। कलेक्टर ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें आएं। यह स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए जागरूकता बढ़ाने का आयोजन है। अब यह उत्सव हर रविवार को शहर की अलग-अलग फोर लेन सड़क पर किया जाएगा। सुबह सात से 10 बजे तक इसमें 29 गतिविधियां नि:शुल्क की जाएंगी।
शुक्रवार को एआईसीटीएसएल ऑफिस में मीडिया को संबोधित करते हुए कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने कहा कि यह आयोजन मुख्य रूप से इंटरनेशनल एनजीओ एम्बार्ग का है, जिस पर उसका कॉपीराइट है। इस एनजीओ के साथ भास्कर भी जुड़ गया है और वह नेशनल पार्टनर के रूप में आयोजन में साथ है। इसमें साइकिलिंग के लिए 50 साइकिलें नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीएम सुधीर कोचर व एआईसीटीएसएल सीईओ संदीप
सोनी भी उपस्थित थे।
यहां रहेगी नि:शुल्क पार्किंग
विजय नगर आरटीओ परिसर।
सयाजी चौराहे से भमोरी चौराहे की ओर।
सयाजी चौराहे से स्कीम की ओर।