इंदौर. एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह एक और सियार पकड़ा गया। पकड़े जाने के बाद सियार आक्रामक हो गया और उसने पिंजरे को तीन स्थानों से क्षतिग्रस्त कर दिया।एसडीओ (फॉरेस्ट) आरएन सक्सेना ने बताया सुबह करीब साढ़े छह बजे विमानतल प्रबंधन से सूचना मिली कि पिंजरे में एक सियार पकड़ा गया है। इस पर टीम वहां पहुंची।
रेस्क्यू टीम की प्रभारी और रालामंडल की रेंजर सीमा सिंह ने बताया सियार को रालामंडल के पीछे तिल्लौर के जंगलों में छोड़ दिया है। एयरपोर्ट पर इससे पहले तीन सियार, दो जंगली बिल्ले और एक कबरबिज्जू पकड़ा जा चुका है, जबकि दो जंगली बिल्ले पिंजरों से भाग चुके हैं।