पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Fraud In Marriage In Khargaon Madhya Pradesh

PIX: 50 हजार में लड़की खरीदकर की शादी बाद में बहाने से घर से भाग गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ओंकारेश्वर में कराई कालू की शादी।)
सनावद. महाराष्ट्र की युवतियों को खरगोन जिले में लाकर शादी के बहाने बेचने का एक और मामला सामने आया है। इस बार शादी के नाम पर ठगी का शिकार बासवा गांव के युवक हैं। उसने 50 हजार रुपए में लड़की खरीदी। घर से मार्कशीट लाने को कहकर फरार हो गई। तीन महीने हो गए अभी तक घर नहीं आई। युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
अकोला और उगवा (महाराष्ट्र) के दो लोगों ने खुद को मामा और एक महिला को मौसी बताकर एक युवक को 50 हजार रुपए में लड़की बेची थी। उसकी शादी ओंकारेश्वर में कराई गई। कुछ दिन साथ में रही लेकिन ससुराल से मार्कशीट लाने का कहकर गई तो अब तक नहीं लौटी। बासवा निवासी कालू पिता कड़वाजी कनाड़े ने बताया मैं अपने दादा हंसराज कनाड़े को अकोला राशन देने जाया करता था।
इसी बीच दो दलाल मेजर यादव अकोला व सावड़ेजी निवासी उगवा ने मुझसे संपर्क कर शादी के लिए लड़की का प्रस्ताव दिया। मैंने हामी भर दी तो उन्होंने कहा खर्च 50 हजार रुपए आएगा। वह एक महीने बाद ही (30 जनवरी 14 को) लड़की घर लेकर आ गए। 50 हजार रुपए लिए और ओंकारेश्वर ले जाकर विवाह करा दिया।
पत्नी को पारस गांव का रहने वाला बताया
कालु ने बताया सुनीता नाम की लड़की से मेरी शादी कराई। तीन महीने पहले मायके यह कहकर गई थी कि वहां से अपनी मार्कशीट लाना है। मैं उसे खुद खामगांव छोड़कर आया। जहां उसके नकली मामाओं ने कहा यह घर किराये का है अौर अभी खरीदा है। लड़की को पारस गांव का रहने वाला बताया, लेकिन मुझे पता तक नहीं दिया।
15 दिन पहले पत्नी से दलाल ने बातचीत कराई, लेकिन इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। कालु ने बताया मैंने मोबाइल 09623301291 पर मैजर यादव यानी नकली मामा से संपर्क किया तो वह मुझे अकोला बुलाते रहे, लेकिन वहां पहुंचने पर मोबाइल बंद कर लेते।
10 दिन में ही घर छोड़कर चली गई पत्नी
बासवा में ही इन दलालों ने जिनेंद्र पिता लख्मीचंद की भी शादी कराई थी। 10 दिन बाद ही उसकी पत्नी पूजा घर से चली गई। दलालों ने 55 हजार रुपए लिए थे। जिनेंद्र भी अपनी पत्नी को छोड़ने गया था, लेकिन अकोला स्टेशन पर ही उसकी मां वहां पहुंची और फटे कपड़ों से भरा बैग जिनेंद्र को देकर कहा दामाद जी मोबाइल में बैलेंस डलवाकर लाओ। वह बैलेंस डलवाकर लाैटा तो न सास मिली न पत्नी।
जिनेंद्र ने बताया रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे थे, लेकिन दूसरे प्रदेश का मामला होने के कारण पुलिस ने हमें लौटा दिया। शादी 25 मार्च को हुई थी। इधर, थाना प्रभारी सनावद एमएस जाट ने बताया अगर थाने में शिकायत दी है तो उसे चेक कराते हैं। फ्रॉड किया गया है तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....