पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gambling, Indore News, Crime News, Madhya Pradesh

सिपाही की देखरेख में चल रहा था ये खतरनाक खेल, पुलिस के भी उड़े होश!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। एक गांव में टेंट लगाकर सरेआम जुए का अड्डा चल रहा था। सिपाही भी तैनात था। दो एएसआई ने छापा मारकर रुपए जब्त कर लिए। भनक लगते ही टीआई पहुंचे। जुआरियों को राशि लौटा दी। इससे टीआई व एएसआई में विवाद हो गया। पुलिस को लड़ता देख गांव वाले जमा हो गए। एएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

मामला सांवेर थाना क्षेत्र का है। पंढरीनाथ क्षेत्र के जुआरी मक्कू ने बाहरी इलाके में एक माह पहले जुए का अड्डा शुरू किया था। बताया जा रहा है टीआई की सेटिंग से जुआ चल रहा था। बुधवार को एएसआई शंकरसिंह जमरा व रामकेश शर्मा ने यहां छापा मारा। यह देख कई जुआरी भाग गए। शर्मा व जमरा ने करीब 60 हजार रुपए उठा लिए। बताया जाता है कि वहां टीआई ने एक जवान को तैनात कर रखा था। उसने एएसआई को समझाया तो उनमें कहासुनी हो गई। एएसआई नहीं माने तो जवान ने टीआई को फोन लगा दिया।