पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Gangrape In The Restaurant Crime Indore Madhya Pradesh

रेस्टोरेंट का हट नं-2 दिखाकर बोली युवती- यहां हुआ था मेरे साथ गैंगरेप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. गैंगरेप मामले में कॉल सेंटर में कार्यरत पीड़िता को लेकर एमआईजी पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पहुंची। पीड़िता ने हट नं.-2 की तरफ इशारा कर बताया यहां उसके साथ गैंगरेप हुआ था। रेस्त्रां वालों ने सबूत नष्ट करने के लिए हट की बनावट ही बदल दी थी।

परदेशीपुरा क्षेत्र की युवती की रिपोर्ट पर पिछले दिनों पुलिस ने एक नाबालिग सहित तीन के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया था। उसे आरोपी नितिन और नाबालिग साथी एमआर-10 टोल नाके के पास शाइन-7 हट रेस्त्रां ले गए थे। यहां नाबालिग और एक अन्य युवक हितेंद्र ने युवती से गैंगरेप किया था।

शुक्रवार को एमआईजी टीआई कमल जैन, एसआई एन.के. श्रीवास व महिला पुलिस युवती को लेकर मौके पर पहुंची। वहां संतोष चौहान मिले। उन्होंने पुलिस को बताया यह जगह चंद्रशेखर पटेल की है, जिसे राजकुमार ठाकुर ने किराए पर लिया था। टीआई ने बताया संचालक राजकुमार को भी मामले में आरोपी बनाया जा सकता है।

आगे की स्लाइड्स में देखें लड़की के साथ गई पुलिस द्वारा छानबीन करती पुलिस की तस्वीरें-