(बाॅम्बे हाॅस्पिटल के सामने: दोपहर : 1 बजे- उत्तम भोग के पास खाली प्लाट पर रखी कचरा पेटी के बाहर कचरा फैला था। यहां से दिनभर में कभी भी कचरा नहीं उठा।इनकी है जिम्मेदारी- विजय नगर जोन अिधकारी अभय राठौड़।)
इंदौर. प्रशासन द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था अपने हाथ में लेने के तीसरे दिन भी हालात में सुधार नजर नहीं आया। निगम अफसर सक्रिय जरूर हुए लेकिन उन्हें अमले से काम लेने में पसीना आ रहा है। शनिवार को सफाई जमींदारों को अफसरों ने समझाइश देने बुलाया था। इसमें बताया गया कि वे पेटी के बाहर कचरा नहीं फेंकें।
अफसरों ने कहा- निरीक्षण में यह तथ्य सामने आया है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा एकत्रित कचरा, पेटी के बाहर ही डाल दिया जाता है, इससे समस्या खत्म होती नजर नहीं आती। इस पर महिला जमींदार भड़कते हुए बोलीं- पेटी से बाहर कचरा हम नहीं डालते, आवारा पशुओं से गड़बड़ होती है।
तीसरे दिन...
कचरा नहीं उठने पर पांच दरोगा सस्पेंड
कचरा फैलाने पर 100 संस्थानों के खिलाफ चालान बनाए गए।
एसडीएम ने 5 क्षेत्र देखे। तीन स्थानों पर स्थिति ठीक नजर आई।
लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं
प्रशासन और निगम के अधिकारी लगातार शहर की सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखे हुए हैं। कुछ जगह व्यवस्था सुधरी भी है। -आकाश त्रिपाठी, कलेक्टर
आगे की स्लाइड्स में देखें शहर का हाल