पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माशूका व बेटी के साथ जेवर कारीगर गायब, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर। आभूषण बनाने वाले एक युवक की पंढरीनाथ व सराफा पुलिस को युवती के अपहरण के मामले में तलाश है। आरोपी पत्नी को छोड़ छह साल की बेटी को ले गया।

मामला पंढरीनाथ थाना क्षेत्र स्थित पिंजारा बाखल के मुख्तियार अली पिता अफसर का है। वह पत्नी व छह साल की बेटी मुस्कान के साथ रहता है। वह सराफा में आभूषण बनाने का काम करता है। 2 मई को वह सराफा से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने तलाशा तो पता चला पड़ोस में रहने वाली एक युवती भी लापता है।

पुलिस ने युवती के पिता कमालउद्दीन पिता अब्दुल मजीद की रिपोर्ट पर अली के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। उधर, अली की पत्नी ने भी थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत की। जांच में खुलासा हुआ कि अली का उक्त युवती से प्रेम प्रसंग था। इस कारण घर में विवाद होता रहता था। कई बार अली ने पत्नी के साथ मारपीट भी की।

भागने के पूर्व अली ने पत्नी को कॉल कर कहा मुस्कान को कपड़े दिलवाना है, उसे सराफा भेज दो। इस पर पत्नी का भाई मुस्कान को लेकर पहुंचा और अली को सौंपकर चला गया। जब अली घर नहीं पहुंचा तो तलाश की गई। उसके
तीनों मोबाइल भी बंद हैं। पड़ोस की युवती के भी गायब होने से स्थिति स्पष्ट हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास पांच लाख का सोना है, जो ज्वेलर्स ने आभूषण बनाने के लिए दिया था।