पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Girls And Boys Ran Away When Seen Police Indore Madhya Pradesh

पुलिस के आते ही भागे लड़के-लड़कियां, मुंह छुपाकर भागना पड़ा इधर-उधर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर. एमआईजी क्षेत्र में स्कूल-कॉलेजों के बाहर खड़े रहने वाले लड़कों के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाया। पुलिस की गाड़ी देखते ही लड़के भागने लगे। चार जगह हुई कार्रवाई में कॉलेजों के करीब 20 लड़कों को पकड़ा गया। वे अपने-अपने बहाने बनाते रहे। कुछ के साथ लड़कियां थीं, जो मुंह छिपाकर इधर-उधर हो गईं। सभी लड़कों को पहली बार पकड़े जाने के कारण चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

दोपहर 12 बजे एसआई एन.के. श्रीवास ने पीसीआर वैन और टीम के साथ अभियान चलाया। पहले टीम नेहरू नगर की गलियों में गई। यहां पिंक फ्लावर स्कूल के बाहर बाइक सवार कुछ लड़के मिले। पुलिस ने उन्हें पकड़कर वैन में बैठा लिया। इसके बाद टीम क्रिश्चियन एमिनेंट स्कूल पहुंची। यहां पीछे बगीचे के बाहर मजमा लगा हुआ था। लड़के सड़क पर गाड़ियां लेकर खड़े थे। छात्राएं इधर-उधर से रास्ता बनाकर निकल रही थीं।

आगे की स्लाइड्स में देखें पूरी खबर-