इंदौर. ओल्ड जीडीसी में गुरुवार से नैक की टीम का निरीक्षण शुरू हुआ। तीन सदस्यीय टीम ने कॉलेज के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और प्रबंधन की तरफ से दिए गए प्रेजेंटेशन के जरिए कॉलेज की उपलब्धियां जानीं।
टीम के समक्ष कॉलेज की बेहतर छवि पेश करने के लिए कुछ रिटायर्ड महिला प्रोफेसर भी पहुंचीं। उन्होंने प्राचार्य डॉ. उषा कृष्णन से मुलाकात कर ए ग्रेड के लिए गुड लक कहा। साथ ही कहा कि हम आज भी कॉलेज के साथ हैं। उन्होंने कॉलेज से जुड़ी पुरानी यादों और उपलब्धियों का भी जिक्र किया।