इंदौर. विकास प्राधिकरण की बड़ी संपत्तियों में 5551 ऐसे लीजधारक हैं जिन पर 18 करोड़ से ज्यादा बकाया हैं। ऐसे सभी प्लॉटधारकों को आईडीए ने 15 दिन में लीज जमा करने का नोटिस दिया है। वरना प्लॉट का आवंटन निरस्त कर दिया जाएगा। आईडीए उपाध्यक्ष ललित पोरवाल ने बताया हमने लीज संबंधी केस की समीक्षा की।
इसमें वर्तमान में आईडीए की संपत्तियों के पेटे में कुल 36 हजार 393 लीजधारी हैं। इन पर कुल 13 करोड़ 89 लाख रुपए बकाया हैं। इसमें भी 143 ऐसे लीजधारक हैं जिन पर एक लाख से अधिक बकाया हैं। पोरवाल के मुताबिक इन सभी से वसूली की जाएगी।
आईडीए ने अफसरों की एक कमेटी बनाई थी जिसे तय करना था कि वह ऐसे छोटे प्लाटधारकों पर निर्णय ले, जिन्होंने पूरी किस्तें जमा नहीं की या बीच में बंद कर दी। यह कमेटी एक रिपोर्ट बना चुकी है।