पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • IIT Indore Student Gets Rs. 1.7 crore Job Offer From Google

आईआईटी इंदौर के स्टूडेंट को मिला 1.80 करोड़ का पैकेज, गूगल ने किया चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. आईआईटी, इंदौर के स्टूडेंट गौरव अग्रवाल को गूगल ने 1 करोड़, 80 लाख का पैकेज दिया है। मध्य प्रदेश में इतना बड़ा पैकेज पाने वाले गौरव पहले छात्र हैं। उन्हें मई 2015 में आईआईटी की पढ़ाई पूरी होने के बाद ज्वाइन करना है।
भिलाई के हैं
गौरव भिलाई के रहने वाले हैं। वह अभी आईआईटी, इंदौर में फोर्थ ईयर के छात्र हैं। गूगल कंपनी का कैंपस सिलेक्शन आने पर गौरव ने ऑनलाइन टेस्ट दिया था। टेस्ट में शॉर्ट लिस्ट होने के बाद गुडगांव में उनका इंटरव्यू हुआ। दो दिन पहले नौकरी का ऑफर लेटर मिला। आईआईटी, इंदौर से 85 फ़ीसदी छात्रों का प्लेसमेंट हुआ है, लेकिन 15 लाख रुपए महीने का पैकेज पाने वाला गौरव एकमात्र छात्र हैं।
सबसे छोटा बेटा, सबसे बड़ा पैकेज
गौरव का परिवार भिलाई के कैंप वन में रहता है। पिता सत्यपाल अग्रवाल मेडिकल स्टोर के साथ मिडल स्कूल चलाते हैं। दो बड़े भाई भी इंजीनियर हैं और बेंगलुरु में नौकरी करते हैं।